शामली आरके डिग्री कॉलिज में सैनिटराइज मशीन का शुभरंभ करते पुर्व चेयरमैन अरविन्द संगल
- फोटो : SHAMLI
कॉलेज में हैड फ्री सैनिटाइजर मशीन लगाई
शामली। सोमवार को आरके डिग्री कॉलेज में पैरों से संचालित होने वाली होने वाली हैड फ्री सैनेटाइजर मशीन लगाई गई। मशीन का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संरक्षक व पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर अरविंद रस्तोगी ने कहा कि अभाविप द्वारा शहर के स्कूल व कालेजों में हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन को लगवाया जाना एक सराहनीय कदम है। इससे कोरोना वायरस की रोकथाम में मदद मिलेगी। अभाविप के जिला संयोजक मनीष कालखंडे, डॉक्टर अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर सतेंद्र आर्य, डॉक्टर एमके जैली, सतेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, विकल्प देशवाल, प्रांजल आर्य आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक गर्ग ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर आरपी सिंह, डॉक्टर सतेंद्र आर्य, डॉक्टर एमके जैली, सतेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार, विकल्प देशवाल, प्रांजल आर्य आदि मौजूद रहे।