फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: अजित सिंह की जयंती पर हवन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
शामली माजरा रोड पर रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अजित सिंह की जयंती पर हवन करते रालोद क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। रालोद कार्यालय पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर हवन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि चौधरी अजित सिंह सच्चे, साफ छवि के ईमानदार नेता रहे हैं और हमेशा किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने कहा चौधरी अजित सिंह रालोद के संस्थापक और प्रमुख रहे। उन्होंने छह बार सांसद और चार बार कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, ऋषिराज राझड़, अनवार चौधरी, आशुतोष पंवार, डॉ. हरेंद्र व सुनील मलिक ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विकास धीमान, राजीव निर्वाल, मनीष निर्वाल, प्रभात मलिक, ऋषिपाल सिंह, रजनीश कोरी, राजवीर सिंह, अभिनव मलिक आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. मुबारक अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें