फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हरियाणा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी(शामली)। थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे पर देर रात बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात को मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर गांव फतेहपुर सत्संग भवन के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की जेब से मिले कागजों से उसकी शिनाख्त विकास निवासी गांव बापौली जिला पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक किसी शादी समारोह में जा रहा था। परिजनों ने बाबरी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें