उत्तर प्रदेश के शामली में हरदोई जिले की पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर कैराना निवासी गैंगेस्टर का आपराधिक रिकॉर्ड जुटाया है। हरदोई का गैंगेस्टर कैराना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है।
रविवार को हरदोई जिले के थाना संडीला से पुलिस टीम स्थानीय कोतवाली में पहुंची। कैराना नगर के मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी मोहसिन ने जिला हरदोई के थाना संडीला क्षेत्र में गैंग बनाकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था, जिसके चलते उसके विरुद्ध 2019 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
टीम ने कोतवाली पुलिस से गैंगेस्टर के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मांगी, जिस पर पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान पता चला कि गैंगेस्टर मोहसिन के विरुद्ध कोतवाली में भी कई मुकदमे दर्ज है। वह यहां हिस्ट्रीशीटर भी है। संवाद