फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिश्रम से मिलती है जीवन में सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने कहा कि जीवन में परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। इसलिए जीवन में हर कार्य मेहनत व लगन से करना चाहिए।
विज्ञापन




वीवी इंटर कॉलेज शामली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चौथे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर सीओ ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्हाेंने हेल्पलाइन यूपी 112, यूपी 101 के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान दौर में मोबाइल का उपयोग सावधानी और सतर्कता के साथ किया जाना चाहिए। छोटी सी गलती व्यक्ति को समस्या में डाल देती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा स्वयं-सेवकों और सेविकाओं से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र जीवन में व्यक्तित्व विकास का सर्वोत्तम माध्यम है। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे कार्यक्रमों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल व शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। अरविंद संगल ने खेलों का महत्व को बताते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एसके आर्य व खेल शिक्षक अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें