फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी टीम कैंप के लिए कुलदीप के चयन पर खुशी

विज्ञापन
शामली मेपल्स एकेडमी में रणजी टीम के फाइनल कैंप के लिये चयन होने पर खिलाड़ी कुलदीप को माला पहनाकर ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रणजी टीम कैंप के लिए कुलदीप के चयन पर खुशी
विज्ञापन

शामली। मेपल्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी कुलदीप कुमार का उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित रणजी ट्रॉफी के फाइनल कैंप में चयन होने पर एकेडमी में खुशी का माहौल बना रहा। होनहार खिलाड़ी का एकेडमी में स्वागत किया गया।
मेपल्स एकेडमी के प्रबंधक मुकेश संगल ने बताया कि गांव सिलावर निवासी कुलदीप कुमार मेपल्स क्रिकेट एकेडमी में चार साल से प्रेक्टिस कर रहे हैं। कोरोना काल में उनके पिता का निधन हो गया था। तब से घर के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च उठाने के साथ ही अपनी प्रैक्टिस करने का भी खर्च निकालते हैं।
विज्ञापन

वह रोजाना साइकिल से अपने गांव से एकेडमी में प्रैक्टिस करने आते हैं। उन्होंने बताया कि होनहार खिलाड़ी का चयन रणजी के फाइनल कैंप में चयन हुआ है। उनका चयन जिले के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर ने बताया कि कुलदीप ने प्रदेश में शामली जिले का नाम रोशन किया है। जिले के डिस्ट्रिक्टर कोआर्डिनेटर विनय कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 21 सितंबर को कानपुर के कमला क्लब में होने वाले कैंप में प्रतिभाग करेंगे। इस कैंप में प्रदेश के 30 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर के लिए रवाना होने से पहले मेपल्स क्रिकेट एकेडमी पर कुलदीप का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कोच विनय कुमार, सन्नी सिंह, नागेंद्र खैवाल, आजम खान, पंकज चौधरी, रॉकी देशवाल, फरमान, विकेंद्र निर्वाल, सादिक, सुनील कुमार, रजत निर्वाल, दीपक चौधरी, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें