फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण बोर्ड का गठन होने से बावरिया समाज में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण बोर्ड का गठन होने से बावरिया समाज में खुशी
विज्ञापन

झिंझाना। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समुदाय के विकास के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया है। कल्याण बोर्ड के गठन से बावरिया समाज के लोगों में खुशी की लहर है।
विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समुदाय के विकास के लिए कल्याण बोर्ड के गठन में डीएनटी समुदाय के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सीड नामक एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने तथा अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान कराना है। छोटे समूह के निर्माण और मजबूती के लिए सामुदायिक स्तर पर आजीविका पहल की शुरुआत कराना और आवासहीन लोगों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना मुख्य लक्ष्य है। इन सब योजनाओं का लाभ के लिए वेबसाइट भी तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झिंझाना थानाक्षेत्र में बावरिया समाज के भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्य समिति के सदस्य दीपक बडेरा, जन चेतना कल्याण समिति के अध्यक्ष जीतराम और संयोजक शेर सिंह, चतरू, हरजीत सिंह, सज्जन सिंह, बृजनदन, सोनू अहमदगढ़, धीर ध्वज, राजेश आदि ने विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समुदाय के विकास के लिए कल्याण बोर्ड के गठन पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें