शुक्रतीर्थ हनुमान धाम में हनुमान जी की पूजा अर्चना करते महमण्डलेस्वर केशवानन्द महाराज।
- फोटो : mzn
घरों में मनाया बाबा बजरंग बली का जन्मोत्सव
शामली। बुधवार की सुबह सात बजे हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के नेहरू मार्केट में जय हनुमान सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल एवं परिवार द्वारा आज घर पर ही बाबा बजरंग बली की पूजा अर्चना की गई। बाबा बजरंग बली से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की गई। जन्मोत्सव पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर पवन गोयल, संगीता गोयल, शांति देवी, रजत गोयल, शुभम गोयल, निखिल गोयल आदि मौजूद रहे। जय हनुमान सेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि बाबा बजरंग बली का 18 अप्रैल को होने वाला विशाल जागरण कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है।
शामली घर में हनुमान जयंती पर सुन्दरकांड का पाठ करते श्रद्वांलू- फोटो : SHAMLI