शामली। राजकीय आईटीआई कैराना में बुधवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि मेले में आईटीआई में फिटर, मैकेनिस्ट, विद्युतकार, वैल्डर व अन्य व्यवसायों में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। जिले की शासकीय और निजी संस्थान के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी भी हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयोजित मेले में कई स्थानीय कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ सुबह 10 बजे राजकीय आईटीआई कैराना में उपस्थित हों। मेले में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को https://www.apprenticeshipindia.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।