फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी स्कूलों में खराब पड़े हैं हैंडपंप और वाटर कूलर

विज्ञापन
शामली प्राथमिक स्कूल जलालपुर में पेड के निचे बैठ कर पढाई करते बच्चे
विज्ञापन
शामली। जनपद के परिषदीय स्कूलों का हाल बेहाल है। कई स्कूलों में भीषण गर्मी में बच्चों पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। स्कूलों में इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। बच्चों को कमरे से बाहर पेड़ की छांव में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में 596 परिषदीय स्कूल संचालित है। जिनमें अधिकतर में इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं होने के कारण बिजली जाने के बाद पंखे बंद हो जाते हैं। शिक्षक बच्चों को पेड़ के नीचे बैठाकर काम पढ़ा रहे हैं। कुछ स्कूलों में आरओ खराब पड़े हैं, जिस कारण गर्मी में बच्चों को ठंडा पानी तक नहीं मिल रहा है। पड़ताल के दौरान कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला...
-एक वर्ष से खराब पड़ा आरओ
गांव खेड़ी बैरागी स्थित प्राथमिक स्कूल में पंखे चलते नहीं मिले। बच्चें किताबों से ही हवा करते नजर आए। वाटर कूलर भी पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। बच्चे गर्म पानी ही पी रहे है। प्रधानाध्यापिका मोनिका का कहना है पहले ठीक कराया था, फिर से खराब हो गया है। जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

हैंडपंप मिला खराब
गांव फतेहपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में लाइट नहीं थी जिस कारण पंखे बंद पड़े थे और बच्चे गर्मी से जूझ रहे थे। स्कूल का सरकारी नल भी खराब पड़ा था। बच्चों को पानी पीने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाहर गली से बच्चों को पानी लाना पड़ता है।
आरओ आने के बाद भी नहीं लगा
गांव आदमपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में बच्चे सरकारी नल से पानी पी रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि आरओ आया तो है, लेकिन आचार सहिता के चलते प्रधान ने अभी नहीं लगवाया है।
बच्चे को पेड़ की छांव का ही सहारा
गांव जलालपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला में बिजली न आने के कारण पंखे नहीं चल रहे थे, गर्मी ज्यादा होने के कारण शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाई करते नजर आए। स्कूल में पानी की टोटियां भी खराब पड़ी थी।

जिन स्कूलों में वाटर कूलर लगा है, उनकी जांच कराई जाएगी कि वह चल रहे हैं या खराब है। जहां बिजली व नल खराब पड़े हैं उन्हें भी ठीक कराया जाएगा। पानी की उचित व्यवस्था है या नहीं इसकी जांच कराई जाएगी। कमी मिलने पर व्यवस्था ठीक कराई जाएगी।प्रयास रहेगा कि छात्रों को परेशानी नहीं होने दी जाए।
विज्ञापन

- कुमारी कोमल बीएसए शामली

शामली प्राथमिक स्कूल जलालपुर में पेड के निचे बैठ कर पढाई करते बच्चे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें