फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली होगी ऐतिहासिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में महंगाई पर हल्ला बोल रैली होगी ऐतिहासिक
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका सभागार में सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि आगामी चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही महंगाई पर हल्ला बोल रैली ऐतिहासिक होगी। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है और हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान में होने जा रही महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, प्रवीण तरार, शेखर पाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, वीर सिंह, राजेश कश्यप, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें