फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव ने समाज को दी नई दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सत्य नारायाण इंटर कालेज शामली में गुरु नानक देव की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व धूमधाम, उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने गुरु नानक देव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया । कहा कि गुरु नानक देव ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने उस समय समाज में व्याप्त अनेक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया। प्रधानाचार्य ने सभी को गंगा स्नान पर्व की भी बधाई दी। कहा कि भारतीय समाज में स्नान का विशेष महत्व है। सतीश आत्रेय, लक्ष्मी गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में घनश्याम सारस्वत, रामनाथ, शिवकुमार, महेश गौड़, फूल कुमार, साकेत निर्वाल, अश्वनी, अक्षय जिंदल, छवि शर्मा, अंजलि जैन, ज्योति तायल मौजूद रहे। संचालन अनिल कश्यप ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें