शामली। सिखों के दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव जिले में सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे में शबद-कीर्तन, गुरुवाणी का पाठ आयोजित करके गुरु की महिमा पर गुणगान किया। इस मौके पर जगह-जगह अटूट लंगर वितरित किया गया।
बृहस्पतिवार को शहर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा में ज्ञानी निशान सिंह और सरदार जसवंत सिंह, सरदार लखविंद्र सिंह ने गुरु गोविंद सिंह का जीवन सुनाया। कहा कि गुरु गोविंद सिंह का संपूर्ण जीवन त्याग और बलिदान से भरा रहा है। चारों साहिबजादे अपने हजारों सिखों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। ज्ञानी हरमीत सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी का पाठ कर कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर सरदार गुरजीत सिंह बेदी, सरदार संतोख सिंह, सरदार तरसेम सिंह, सरदार अजूबे सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरतेज सिंह, जगजीत सिंह, डॉ. रवि खन्ना, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सरदार जीत सिंह, सरदार बचन सिंह मौजूद रहे।
शामली गुरूद्वारे में गुरू गोविन्द सिंह की जयंती पर गुरूवाणी का पाठ करते सिख समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
ामली गुरूद्वारे में गुरूगोविन्द सिंह की जयंती पर मत्था टेकती महिलाएं- फोटो : SHAMLI
शामली गुरूद्वारे में गुरूगोविन्द सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में मोजूद सिख समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
शामली हनुमान धाम पर प्रशाद लेने के लिये श्रदांलूओ की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI