फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदेवड़ा गंगा यमुना संगम पर बनेगा गेस्ट हाऊस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। हरिद्वार की तर्ज पर विकसित हो रहे गंदेवड़ा संगम पर गेस्ट हाउस निर्माण के लिए बजट क्षेत्रीय पर्यटन विभाग निर्माण एजेंसी से तैयार करा रहा है। बजट तैयार होने के बाद पर्यटन विभाग शासन को धनराशि अवमुक्त कराने के लिए भेजेगा।
गंदेवड़ा गांव में स्थित पूर्वी यमुना और गंगा की लिंक नहर के संगम स्थल का विकास हरिद्वार की हर की पौड़ी की तर्ज पर हो रहा है। प्रयागराज के अलावा इसी स्थान पर गंगा और यमुना का जल एक साथ मिलता है। यहां पर गंगा और यमुना की प्रतिमाएं स्थापित करने के साथ ही सुबह-शाम आरती की व्यवस्था होगी। जलालाबाद से करीब चार किमी गंगोह मार्ग पर स्थित गंदेवड़ा संगम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में अपर खंड पूर्वी यमुना नहर की ओर 2.34 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। जिससे 1.77 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिली है। 99 लाख रुपये की लागत से घाट, रैलिंग, यमुना वाटिका में टायल बिछाने, चेंजिंग रूम का, बिजली के खंभे लगवाए गए थे। बाद में दस करोड़ रुपये से ज्यादा के जिले के कई विभागों से पार्क, पाइप पेयजल योजना, शौचालय, इंटरलॉकिंग निर्माण, गंगा और यमुना की प्रतिमाएं, मोबाइल टॉयलेट, पथ प्रकाश, दुकानें और पुल, गेस्ट हाऊस आदि का बजट बनाकर भेजा गया था। शासन से स्वीकृति नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी अंजू चौधरी ने बताया कि गंदेवड़ा संगम को विकसित करने के लिए गेस्ट हाउस का बजट तैयार किया जा रहा है। गेस्ट हाउस निर्माण पर सात-आठ करोड़ रुपये अनुमानित लागत आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गंदेवड़ा संगम पर बिजली के लगाए गए पोल पर लाइट लगाने और रेलिंग में जंजीर लगाने का बजट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें