फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किराना व्यापारी के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद  निवासी सार्थक मित्तल का  फाइल फोटो।
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर किराना व्यापारी के पुत्र की बाइक असंतुलित होकर गांव किरोड़ी के निकट यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक दो भाई का इकलौता पुत्र था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का व्यापारी के आवास पर तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को जलालाबाद के मोहल्ला प्रताप नगर निवासी किरयाना व्यापारी विपिन गर्ग का 26 वर्षीय पुत्र सार्थक किसी कार्य से अपने साथी के साथ बाइक से शामली जा रहे थे। जब वे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव किरोड़ी के निकट पहुंचा तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय के पिलर से टकरा गई। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को ई-रिक्शा से निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की तरफ से हादसे की जानकारी थाना आर्दश मंडी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और कस्बे में कस्बे में गम का माहौल है। मृतक इकलौता पुत्र था। उसके दो बहन है, जिनमें एक की शादी हो चुकी है। थानाभवन विधायक अशरफ अली खां, चेयरमैन जहीर मलिक, पूर्व चेयरमैन गफ्फार मलिक, लाला उपेंद्र गुप्ता, मुकेश शास्त्री, बॉबी शर्मा, वार्ड सभासद मदन सैनी, सभासद राकेश शर्मा, सभासद संजू सैनी, राजेंद्र भगत, दीप शर्मा, आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें