फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दादा-दादी को कंधे पर बैठाकर कांवड़ लाया पोता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नानू पुरी निवासी पोनी सात जुलाई को अपने दादा-दादी के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंचा। पोनी के परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष उसके दादा-दादी की कांवड़ के समय हरिद्वार से कांवड़ लाने की इच्छा थी, लेकिन उनकी उम्र अधिक हो जाने के कारण कांवड़ लाने में सक्षम नहीं थे। जिस कारण उनके पोते पोनी ने उनकी इच्छा पूरी करने का निर्णय बना लिया था। पोनी दादा दादी को लेकर हरिद्वार पहुंचा और वहां से जल उठाने के बाद अपने कंधों पर दोनों को लेकर पैदल ही अपने गांव की ओर चल दिया। सात दिनों का सफर तय करने के बाद शुक्रवार को वह बुढ़ाना रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचा। वहां पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने उसका ढोल नगाड़े फूल वर्षा कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें