जलालाबाद। कस्बे के श्री रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम से निकली। भाजपा नेता जनेश्वर सैनी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं ने आरती व पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया। मोती बाजार में भगवान दास राबड़ा व मंच निर्देशक देवराज जुनेजा के परिवार ने आरती की। कुरैशियान चौक से बोहरान मंदिर पहुंचने पर राजेश सैनी व श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। श्री खाटू श्याम मंदिर पर डॉ. सुनील पंवार व अनिल पंवार ने आरती की। बरात बंबा चौक, खैरादियान चौक, रामरतन मंडी व कटहरा बाजार से रामनगर पहुंची। रामनगर में बॉबी सैनी, जनेश्वर सैनी, रीटा सैनी, पप्पू सैनी और रजत सैनी ने स्वागत किया। बृजभूषण उपाध्याय, स्वामी किशोरी शरण, हरिओम उपाध्याय, दीपक सैनी, लोकेश उपाध्याय, संदीप नारंग, विक्रम सैनी, अंशुल कोरी, हिमांशु जुनेजा मौजूद थे।