शामली। भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव चौ. अनिल मलिक ने कहा कि इस समय गेहूं की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। गेहूं खरीद केंद्र पर साफ व मोटा अनाज की मांग की जाती है। मगर रविवार को हुई बारिश के कारण गेहूं काला होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने भाकियू (भानु) की तरफ से सरकार से मांग की कि देश में गेहूं पैदा करने वाले किसान को प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में रखकर गेहूं की फसल को हुए नुकसान की भरपाई करते हुए किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाए और उनका संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए।