फोटो
थानाभवन। उत्तर प्रदेश सरकार में एमएलसी मोहित बेनीवाल ने उत्तर प्रदेश में युवा खिलाड़ियों के प्रोत्साहन पर सदन में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए मेरठ में मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है जहां से देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी निकलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि 480 से ज्यादा खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनारस, सहारनपुर, मेरठ और अन्य कई जगह पर उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए काम कर रही है।