फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए सत्र से शुरू होगा हरड़ फतेहपुर का राजकीय इंटर कॉलेज

Sun, 04 Feb 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद को नए सत्र में एक और राजकीय इंटर कॉलेज की सौगात मिलने जा रही है। जनपद में नए कॉलेज को मिलाकर 21 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज बन चुके है। दो इंटर कॉलेजों में भी अभी काम चल रहा है। वह भी जल्द ही तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि नए सत्र से जनपद को नया राजकीय इंटर कॉलेज मिलने जा रहा है। यह कॉलेज थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर में शुरू होगा। जिसे कार्यदायी संस्था द्वारा हाल में ही हैंडओवर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब से पहले जनपद मेंं 20 राजकीय कॉलेज संचालित है। जिसमें 12 इंटर कॉलेज और 8 हाईस्कूल है। नया कॉलेज शुरू होते ही यह संख्या बढ़कर 21 हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो कॉलेजों में निर्माण कार्य जारी है। इसमें एक कॉलेज हसनपुर लुहारी और दूसरा कॉलेज भनेड़ा उद्दा में संचालित होगा। वह भी जल्द ही तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरड़ फतेहपुर वाला कॉलेज इसी वर्ष शुरू होगा। कॉलेज में केवल पंखे लगने शेष है। कॉलेज में पद सृजन के लिए भी शासन को पत्र भेज दिया गया है। कॉलेज शुुरु होने से गांव से दूर जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसका काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें