फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखे

Thu, 24 May 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में खराब पड़ा सरकारी हैडपंप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली शहर में लगे सरकारी हैंडपंप काफी संख्या में खराब पडे़ हुए हैं। भीषण गर्मी के चलते लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रमजान माह में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के अलावा शहर के मेन रोड पर भी लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। नगरपालिका और वार्ड सभासदों का शहर में लगे सरकारी हैंडपंपों की ओर कोई ध्यान नहीं है। भीषण गर्मी के बाद भी पालिका के वार्डों के साथ ही शहर के मेन रोड के किनारे लगे काफी हैंडपंपों के हलक सूखे पड़े हैं। नतीजतन लोग गर्मी में पानी के लिए भी तरसते नजर आ रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला ने शहर के कई वार्डों में घूमकर सरकारी हैंडपंपों का हाल जाना तो स्थिति बेहद खराब मिली। गर्मी के चलते विद्युत आपूर्ति भी पूरी तरह बाधित चल रही है। पानी के लिए एकमात्र सरकारी हैंडपंप ही लोगों का सहारा है। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह वार्ड 18 के मोहम्मद हुसैन व फुरकान ने बताया कि रानो वाली गली में कई वर्षों से दो सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। रमजान माह चल रहा है। सुबह से टंकी में पानी नहीं आया है। गली में अन्य सरकारी हैंडपंप नहीं होने से पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। दूसरी गली के हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं, मोहल्ला शांतिनगर निवासी शेखर ने बताया कि भूमिया खेड़ा वाली गली में दो हैंडपंप दो साल से खराब हैं। शिकायत के बाद भी आज तक ठीक नहीं हुए। भूमिया खेड़ा के बाहर लगा हैंडपंप खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, माजरा रोड स्थित दुकानदार शिवकुमार ने बताया कि स्कूल के सामने लगा हैंडपंप काफी समय से खराब है। इस कारण टंकी में पानी न आने और सड़क पर आने जाने वाले लोगों को पानी की परेशानी होती है। शहर के टंकी रोड पर सड़क किनारे हैंडपंप खराब पड़ा है। दुकानदार रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से टंकी में पानी नहीं आता। वहीं, पंजाबी कॉलोनी स्थित वार्ड 10 में मेन रोड पर एक अकेला हैंडपंप है। वहीं तीन वर्षों से खराब है। परमजीत ने बताया कि बिजली नहीं आने पर दूसरे मोहल्ले से पानी लाना पड़ता है। -वर्जन- अगर ऐसा है तो जल्द ही शहर के सभी खराब पड़े हैंडपंपों की सूची तैयार कराते हुए सभी को ठीक कराया जाएगा। लालचंद भारती : अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें