फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठे सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय

Fri, 26 Jan 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली गणतंत्रत दिवस पर रंग  बिरंगी रोशनी से सजी कलेक्ट्रेट
विज्ञापन
शामली। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय व अन्य संस्थान रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही भवन रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। उधर, जिला बनने के बाद पहली बार नई पुलिस लाइन के मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस की परेड का आयोजन किया गया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस जिले के साथ ही पूरे देश में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षक संस्थानों में तैयारी की गई है। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों को पहले दिन ही रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शाम होते ही भवन रंगीन रोशनी से जगमग हो गए। कलक्ट्रेट समेत सभी सरकारी भवनों में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर झंडा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान होगा।
कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण किया जाएगा और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित जाएगी। सीएचसी शामली व जिला अस्पताल में मरीजों को फल मिष्ठान वितरित किए जाएंगे। जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी की गई है। यहां ध्वजारोहण के साथ विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों के समापन अवसर पर मिष्ठान का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, 2011 में शामली जिला बनने के बाद नई पुलिस लाइन के मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। पहली बार पुलिस परेड का आयोजन किया गया जाएगा। वर्तमान में पुलिस लाइन नवीन मंडी में बनाई गई है। पिछले सालों में वहीं पर गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाता रहा है। वहां पर्याप्त जगह न होने के कारण गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन नहीं होता था। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक रहेंगे। पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि सुबह साढ़े नौ बजे ध्वजारोहरण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण करेंगे।
विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार और डीएम रविंद्र सिंह रहेंगे। साढ़े 10 बजे सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और 11.45 बजे एसपी अभिषेक धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

शामली गणतंत्रत दिवस पर रंग  बिरंगी रोशनी से सजी कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें