खेत से शराब की छह पेटियां बरामद
झिंझाना (शामली)। पुलिस ने गांव आमवाली क्षेत्र में एक खेत में रखी हरियाणा मार्का शराब की पेटी बरामद की है।
मंगलवार को थाना झिंझाना की चौकी अहमदगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि गांव आमवाली के पास खेत में शराब की कुछ पेटियां रखी है। पुलिस ने मौके पर गांव आमवाली के बाहर किसान ओम सिंह के सरसों के एक खेत में पंजाब मार्का शराब की आठ पेटी बरामद कीं। चौकी इंचार्ज विजय सिंह त्यागी ने बताया कि शराब की आठ पेटी बरामद हुई हैं। यह शराब किसकी है और कहां से आई है इसकी जानकारी की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया गया है।