शामली। जिले में कोरोना संक्रमित का एक नया केस मिला है, जबकि एक मरीज स्वस्थ हुआ है।
रविवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से लगभग 862 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित एक केस मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का एक केस मिला है। जबकि एक व्यक्ति ठीक हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 16 हो गई है। उधर, सोमवार को जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण जिला अस्पताल समेत 39 बूथों पर किया जाएगा।