फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती शिवालय रोड पर मोहल्ले के ही हाफिज कलीम ने किराना की दुकान कर रखी है। शनिवार रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान से लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी रविवार सुबह को हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी और क्षेत्र के गांव आल्दी में ग्रामीणों ने दो चोरों को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। मामले में ट्रैक्टर मालिक रजत ने दोनों चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें