मकान में गोकशी पकड़ी, आरोपी फरार
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि गांव बुंटा में एक मकान पर गोकशी हो रही है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने टीम के साथ बताए गए मकान पर दबिश दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मुनीर, जुबैर, नजराना, गुफ्फू उर्फ गुफरान और तीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौके से करीब 30 किलो मांस, काटने के उपकरण आदि बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।