कांधला के गांव गांव गढी मियां मदरसे में जलसे के दौरान मौजूद क्षेत्र वासी
कांधला। क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां के मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में एक दिवसीय सालाना जलसे में 10 तलबाओं की दस्तारबंदी के साथ ही देश में अमन-चैन के लिए दुआ कराई गई।
गांव गढ़ी मियां के मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया में शनिवार को एक दिवसीय सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में हजरत मौलाना राशिद ने फरमाया कि इस्लाम धर्म हिंसा की इजाजत नहीं देता है। इस्लाम इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देने वाला धर्म है। मौलाना सलमान ने फरमाया कि हम सब लोगों को अपने बच्चों को नशे से दूर रखना होगा और अपने बच्चों को दुनियावी शिक्षा के साथ ही इस्लामी शिक्षा भी दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में सूद लेना और देना जायज नहीं है, सूद लेने वाले इंसान की अल्लाह के यहां कोई बख्शीश नहीं है। जलसे में दस तलबाओं की दस्तारबंदी की गई। जलसे की सदारत हजरत मौलाना मोहम्मद आकिल साहब व निजामत कारी जावेद के द्वारा की गई। हजरत मौलाना मो. आकिल साहब ने जलसे में देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई। इस दौरान मुफ्ती कासिम, कारी आफताब, हाफिज इस्लाम, मौलाना कादिर, अली हसन, सादिक, फरमान, अब्बास, तसव्वर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।