फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगा कंप्यूटर का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार विद्यालयों में पढ़ रहीं 350 छात्राएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जल्द ही कंप्यूटर लैब बनाई जाएंगी। इससे छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा उपलब्ध होगी। शासन से इसके लिए बजट जारी किया गया है। जिले में चार विद्यालयों में लगभग 350 छात्राएं पढ़ रही हैं।
जिले में कस्बा बनत, पंजीठ, ऊन और भभीसा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें लगभग 350 छात्राएं पढ़ रही हैं। शासन ने इन विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए बजट जारी किया गया है। प्रत्येक विद्यालय को कंप्यूटर लैब के लिए लगभग पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें साढ़े चार लाख रुपये में कंप्यूटर व एसेसरीज खरीदी जाएगी। वहीं, 50 हजार रुपये कंप्यूटर लैब के कक्ष की रंगाई, पुताई, बिजली फिटिंग की रिपेयरिंग, ब्रॉडबैंड व वाईफाई के लिए बजट निर्धारित किया गया है। एक लैब में पांच से दस कंप्यूटर लगाए जाएंगे। कंप्यूटर व एसेसरीज खरीद जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने 31 अक्तूबर तक सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लैब तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कंप्यूटर लैब होने से छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंप्यूटर लैब बनने से छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक बालिका राजीव कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी। लैब बनने से छात्राएं कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें