फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह विज्ञान प्रयोगशाला से पाकशास्त्र में निपुण बनेंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में नवनिर्मित प्रयोगशाला का उद्घाटन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में नवनिर्मित गृह विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रयोगशाला से छात्राओं को पाकशास्त्र में निपुण बनने में सफलता मिलेगी।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सकल जैन समाज के अध्यक्ष आलोक जैन ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की। इस अवसर सतीश जैन, राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक जैन, प्रबंधक वीरेंद्र जैन आदि ने प्रयोगशाला की प्रशंसा की। कहा कि इससे छात्राओं को लाभ मिलेगा। अतिथियों ने भगवान श्रीगणेश की अर्चना की। इसके बाद प्रयोगशाला में हलवा बनाकर भगवान श्रीगणेश को भोग लगाया। इसके बाद केक काटकर खुशी मनाई। कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कहा कि डीआईओएस और प्रबंध समिति के सहयोग से छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए प्रयोगशाला का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर मोनिका बंसल, बबीता गुप्ता, रूमा गर्ग, डॉली जैन, निधि जैन व हरविंदर कौर का सहयोग रहा।
विज्ञापन

यू मुंबा टीम ने भभीसा के हरेंद्र पर लगाया दांव
कांधला। प्रो कबड्डी लीग सीजन 9 के लिए यू मुंबा टीम ने भभीसा गांव के कबड्डी खिलाड़ी हरेंद्र कुमार पर भरोसा जताया है। ग्रामीणों ने हरेंद्र का गांव पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

भभीसा गांव निवासी कबड्डी खिलाड़ी हरेंद्र कुमार बचपन से ही कबड्डी खेलने के शौकीन रहे हैं। पहले स्कूल, फिर जिला और प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व किया। हरेंद्र कुमार ने प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। बीते सीजन प्रो कबड्डी लीग आठ में भी हरेंद्र कुमार ने यू मुंबा की तरफ से खेलते हुए विपक्षी टीम को चित किया था। उन्होंने टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया था। उनके दमदार खेल को देखते हुए एक बार फिर से यू मुंबा टीम मैनेजर और कोच ने उन पर अपना भरोसा जताया है। हरेंद्र कुमार के चचेरे भाई साहुल कुमार को भी प्रो कबड्डी सीजन 9 के लिए जयपुर पिंक पैंथर की तरफ से खेलेंगेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें