फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घरों और मंदिरों में पूजन के बाद कन्याओं का कराया भोजन

Sat, 12 Oct 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले भर में मां गौरी की विशेष पूजा और हवन अनुष्ठान के साथ दुर्गाष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मां दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्री दुर्गा अष्टमी के दिन नवग्रह, सर्वदेवता, मां दुर्गा पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, चालीसा, स्त्रोत, स्तुति के साथ हवन किया गया। मां दुर्गा की आरती कर नौ कन्याओं को भोजन कराया गया। शहर के करनाल रोड- पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकुंभरी देवी मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, हनुमान धाम, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिवालय, मोहल्ला रेलपार में शिवदुर्गा मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर, राजो मोहल्ला में मां बाला सुंदरी मंदिर में मां गौरी की पूजा की गई। पुरानी सब्जी मंडी में मां शांकभरी देवी मेले का आयोजन किया गया।

कन्याओं को पड़ा टोटा
श्री दुर्गा नवरात्र व्रत परायण के मौके पर लोगों को कन्याओं के महत्व की जानकारी होती है। नवरात्र व्रत परायण में सुबह सुबह कन्याओं का टोटा पड़ गया। लोगों ने कन्याओं को घर-घर तलाश किया और पूजन कर भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार दिए।
विज्ञापन


शोभायात्रा निकाली

फोटो

झिंझाना। शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम पंडित वीरेंद्र दत्त शर्मा द्वारा द्वारा हवन पूजन किया गया। दोपहर में महिलाओं द्वारा कीर्तन कर माता के भजनों का गुणगान किया तथा बाद में शोभायात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मित्तल के द्वारा नारियल फोड़कर किया।
बैंड बाजा, ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते हुए श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर पीठ बाजार, मंडी बाजार ,म्हाडीवाला, होली कलर, मैन बाजार, मोहल्ला कानून गोयान से होकर वापिस मंदिर पर ही समापन किया गया। उसके बाद मां दुर्गा के विसर्जन के लिए शामली यमुना नहर में ले जाया गया। इस अवसर पर विपिन गुप्ता, विकास गोयल, अमित गोयल, प्रदीप मित्तल, विशाल गोयल, वैभव नामदेव, शशांक गोयल,शिवम संगल, मनीष संगल, विकास गोयल हितकर मित्तल, आकाश गुप्ता, ललित शर्मा,आलोक आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद में हवन का आयोजन किया गया। शक्ति पीठ दुर्गा देवी मन्दिर में दुर्गा सप्तसती पाठ के बीच अष्टमी पर मंदिर समिति के लोगों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जिसमे श्रद्धालुओं ने आहुति देकर कन्याओं को जिमाया। इसके बाद अपने घरों में कन्याओं और गाय को भोजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें