छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से मतदान के प्रति किया जागरूक
शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की छात्राओं ने कुष्ठ आश्रम में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को भैंसवाल रोड पर आयोजित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों से छात्राओं ने बातचीत की। इस दौरान जानकारी मिली कि वहां पर लगभग 60 वोट ही बनी हुई, लेकिन वे इसका प्रयोग नहीं करते। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीत इस चुनाव में कीजिए अपने मत का दान सुनाकर कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को मतदान करने की अपील की। अर्पना, इकरा, मुस्कान सैनी, फिरदौस, अनम, ईफा मलिक व खुशी वर्मा ने नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हम लोकतंत्रात्मक देश में निवास करते हैं, चुनाव जिसकी अनिवार्य शर्त होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह मतदान के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर मुन्नी सिंह, इंदु शर्मा और ममता रानी आदि मौजूद रही।