फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली, ग्रीटिंग कार्ड का किया वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री जैन कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने हस्त लिखित स्लोगन लिखे ग्रीटिंग कार्ड का बाजारों व मुख्य मार्गों पर वितरण कर लोगों से 19 अप्रैल को मतदान करने की अपील की। रैली का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता रैली को डीआईओएस जेएस शाक्य, स्वीप कोआर्डिनेटर अजय बाबू शर्मा, सहस्वीप कोऑर्डिनेटर नीरज, कॉलेज के प्रबंधक विरेंद्र जैन और प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को मतदान का अधिकाकर है। प्रत्येक मतदाता को यह दायित्व है कि वह अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। रैली कॉलेज से शुरू होकर फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, बड़ा बाजार व कबाड़ी बाजार होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्राओं ने नागरिकों को अपने हाथ से बनाए हुए मतदाता जागरुकता संबंधित स्लोगन लिखे मनमोहक ग्रीटिंग कार्ड का वितरण किया। महिला जैन मिलन आदिनाथ शामली की अध्यक्ष डोली जैन, महामंत्री स्वीटी जैन, मीनू जैन, अंशिका जैन, अंजना जैन, रश्मि जैन, मनस्विनी जैन, निशा जैन, प्रिंसी जैन, अंजलि जैन, नूपुर जैन आदि ने बड़ा बाजार में मतदाता जागरूकता रैली पर फूल बरसाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने सभी लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान कर अपनी भागेदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें