फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 09 Feb 2018 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक बच्ची के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के गांव कंडेला के पास हुए सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हरियाणा के थाना बापौली क्षेत्र के गांव रसालपुर निवासी सद्दाम अपनी पत्नी सुल्ताना और बेटी शीबा (3) के साथ शुक्रवार को कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी बहन इसराना के बेटे को देखने शामली के अस्पताल में आए थे। वहां से लौटते समय कैराना रोड पर गांव कंडेला के पास पहुंचा बाइक सड़क किनारे रोक ली। इसी दौरान शामली की ओर से आए ट्रैक्टर ट्राली ने ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पेड़ से जा टकराई। हादसे में सद्दाम की बेटी शीबा की मौत हो गई। जबकि सद्दाम, सुल्ताना और इसराना घायल हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी, जिसके बाद घायलों को शामली सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। वहीं, सूचना मिलने पर कैराना कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब तक ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली, ई रिक्शा और बाइक को कब्जे में ले लिया। देर शाम तक इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। गन्ना लदे वाहन भी बन रहे हैं हादसों की वजह हरियाणा की ओर से यूपी में आने वाली गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक ट्रेक्टर के पीछे, दो तथा तीन ट्रालियां जोड़कर गन्ना लाया जाता है। इस कारण जहां ट्रैफिक जाम लगने से समस्या बनती है, तो हादसे होने का खतरा भी रहता है। शुक्रवार को भी कंडेला गांव के पास बच्ची की मौत के लिए डबल ट्राली ही जिम्मेदार बताई जा रही है। लोगों की मांग है कि ट्रेक्टर के पीछे दो या तीन ट्राली जोड़कर लाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें