फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गली दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। कस्बा के गाड़ी वाला चौराहा निवासी लापता युवती की जंगल में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गाड़ीवाला चौराहा निवासी फुरकान ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार सुबह से उसकी बहन सोनिया घर से लापता है। पीड़ित ने कस्बे के एक युवक पर शक जताया। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह आरोपी मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने युवती की गला दबाकर हत्या करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर कस्बे के निकट जंगल से उसका शव बरामद कर लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी और युवती के बीच आपसी मेलजोल था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते आरोपी ने उसकी जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। पीड़ित की तरफ से दर्ज की गई गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें