फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जुटाए सुबूत
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
चौसाना। कस्बे के होली चौक के निकट एक 25 वर्षीय युवती अपनी विवाहिता बहन के घर पर संदिग्ध हालत में फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर एएसपी ,सीओ कैराना सहित एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सुबूत जुटाए। बता दें कि मृतका की मां भी साथ में रहती थी, जबकि मृतका के भाई शुगर मिल रोड करनाल हरियाणा में निवास करते हैं।

चौसाना के होली चौक के निकट रहने वाले प्रमोद पुत्र पीरू सिंह के घर पर तीन महीनों से 25 वर्षीय विजेता पुत्री राजेंद्र मूल निवासी कस्बा ऊन अपनी मां के साथ रह रही थी। विजेता प्रमोद की रिश्ते में साली है। सोमवार की शाम को करीब पांच बजे विजेता फांसी पर लटकी मिली। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह,सीओ कैराना अमरदीप मौर्या, एसओ विरेंद्र कसाना सहित चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला प्रभाग की टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाए। पुलिस की सूचना पर मृतक के पिता व भाई मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता का आरोप मृतका को बेचना चाहता था दामाद-बेटी

चौसाना। मृतका का पिता राजेंद्र करनाल में रहकर नौकरी करता है। बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचें राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि बड़ी बेटी रीता मृतका को संपत्ति में अधिकार की बातें बोलकर बहलाते हुए अपने साथ लेकर आई थी। जबकि बेटी का इलाज डाक्टर से चल रहा था। मेरी बेटी को बेचने की साजिश हो रही थी। चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि पिता के आरोप की गंभीरता से जांच की जा रही है। एएसपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें