फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बालिका की मौत, हंगामा

Fri, 02 Feb 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
झिंझाना में सड़क हादसे के बाद जाम लगाकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव पटनी के निकट सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर बालिका घायल हो गई। अस्पताल उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को तलाशना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को गांव शिवनगर निवासी सुनील की पत्नी बबीता अपनी छोटी बेटी खुशी (8) के साथ गांव पटनी परतापुर के पास सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान करनाल की तरफ से आए ट्रक की चपेट में आकर खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर खुशी को झिंझाना सीएचसी भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बालिका की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मौके पर लोगों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। झिंझाना थाना प्रभारी संदीप बालियान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया की बालिका के चचेरे भाई राजकुमार निवासी गांव शिवनगर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर जल्दी ही आरोपी चालक को गिरफ्तार की लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें