फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। गुम हुई युवती अचानक थाने पहुंचकर प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। युवती के परिजनों ने अपने साथ ले जाने की पूरी कोशिश की, लेकिन युवती नहीं मानी। देर शाम पुलिस ने युवती को वन टॉप सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी युवती के पिता ने गत 17 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। रविवार की सुबह गुम हुई युवती अचानक थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस को कस्बा निवासी अपने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई तथा कोर्ट मैरिज आदि के दस्तावेज भी पुलिस को दिए। युवती के थाने पहुंचने की सूचना परिजनों को भी लगी। इस पर परिजन कस्बे के गणमान्य लोगों के साथ थाने पहुंचे तथा युवती को मनाने की कोशिश की, लेकिन युवती नहीं मानी। युवती ने थाना प्रभारी को कस्बे के ही दूसरे समाज के एक युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी कर लेने की बात कहीं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी युगल कश्यप एवं वाल्मीकि समाज से है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चलती रही। आखिर में पुलिस ने देर रात युवती को वन टॉप सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें