फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खो-खो में गाजियाबाद और कबड्डी में बुलंदशहर का दबदबा

Sun, 18 Aug 2024 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली सरस्वती  ​शिशु मंदिर  में    आयोजित  खेल  प्रतियोगिता  में  ​मेंडल के साथ  छात्र  । संवाद
विज्ञापन
शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें 15 जनपदों की टीमों ने भाग लिया था। बालक वर्ग खो-खो में गाजियाबाद और कबड्डी में बुलंदशहर की टीम का दबदबा रहा। विजेता टीमों को पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप पर सहारनपुर के खिलाड़ियों का कब्जा रहा।
विज्ञापन

रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता समाप्त हो गई। प्रतियोगिता में 15 जनपद के लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलो में सत्यम चौधरी बिजनौर, 48 किलो में पीयूष चौधरी संभल, 57 किलो में अरमान सहारनपुर, 52 किलो में विराट सहारनपुर, 44 किलो में देव शर्मा सहारनपुर, 41 किलो में वंश बिजनौर, 38 किलो में कार्तिक शर्मा सहारनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिहान सहारनपुर, देव संभल, सत्यम बुलंदशहर, विवेक मुरादाबाद, वरुण बुलंदशहर, यश बिजनौर, वंश शर्मा संभल ने अपने-अपने भार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में गाजियाबाद टीम प्रथम, शिकारपुर द्वितीय, बालिका वर्ग खो -खो में बुलंदशहर प्रथम, बिजनौर द्वितीय रहा। बालक कबड्डी में बुलंदशहर टीम प्रथम, सहारनपुर द्वितीय रही।
बैडमिंटन बालक डबल में बुलंदशहर डिवाइस प्रथम, सहारनपुर द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग में डबल में संभल प्रथम, मेरठ द्वितीय रहा। बैडमिंटन बालक सिंगल वर्ग में संभल प्रथम, बिजनौर द्वितीय रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग सिंगल में सहारनपुर प्रथम, बिजनौर धामपुर द्वितीय स्थान पर रहे। सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्ष चंद्रदेव, उपाध्यक्ष चंचल गोयल, प्रबंधक गुलशन राय संगल, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, विवेक संगल, सुमित गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय सैनी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रकाश वीर, महेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, आनंद प्रसाद शर्मा, आशीष जैन, करुण कांत शर्मा, शिवकुमार धीमान, रविंद्र कुमार, संजीव बालियान, विजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें