फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान खाली न करने पर मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा बनत निवासी एक वृद्धा ने कुछ दबंगों पर मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी व उसके पुत्र को गायब करने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। कस्बे के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी शांति पत्नी स्व. मेवाराम ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उसके अविवाहित व विकलांग पुत्र विनोद से धोखाधड़ी करते हुए मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। वह अपने मकान में रहती है और पहले से ही मकान पर उसका कब्जा है। लेकिन आरोपी उसे मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को भी गायब कर रखा है, उसे डर है कि कही उसके पुत्र की हत्या न कर दी गई हो। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें