थानाभवन। नगर की सरस्वती विहार कालोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री पंचमुखी हनुमान व सिंदूरी हनुमान, शनि शिला देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा पांच दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन गंधाधिवास और सुगंधाधिवास आदि धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में पांचों पंडितों ने कराए। सुबह गंधाधिवास और सुगंधाधिवास और शाम को शकराधिवास, फलाधिवास, मिठ्ठानाधिवास अनुष्ठान कराए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। पंडित अमित शर्मा, पंडित देवेंद्र शर्मा, पंडित रविकांत शर्मा, पंडित गौरव शर्मा ने पूजन कराया। आचार्य पंडित हरिओम शर्मा ने देव प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठानों का महत्व बताया। कार्यक्रम में डाॅ. वीर सिंह, सुशील पुंडीर, अतुल योगी, बोबी राणा, भारत भूषण शर्मा सपत्नीक यजमान रहे।