फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंदिर-मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, चौसाना। मजरा भड़ी में मंदिर और मस्जिद में माइक की आवाज तेज करने पर उत्पन्न विवाद में पुलिस ने मंदिर और मस्जिद के लाउडस्पीकर को उतरवा दिए। प्रशासन ने धारा 144 लागू की है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चौसाना के मजरा भड़ी में हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने मंदिर व मस्जिद का लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद चला आ रहा था। मुस्लिम समाज के पक्षकारों ने तहसील प्रशासन को मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस को दोनों पक्षों में शांति बनाए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र कसाना ने दोनों पक्षों की बैठक ली और उसके बाद दोनों पक्ष लाउडस्पीकर उतारने को तैयार हो गए। मंदिर व मस्जिद में लगे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया।
आरोप था कि अजान के दौरान मंदिर के लाउडस्पीकर की आवाज बढ़ा दी जाती थी, जबकि मंदिर के पक्षकारों का भी यही जवाब था कि आरती के दौरान आवाज अनियंत्रित कर दी जाती थी। पुुलिस-प्रशासन ने गांव में शांति बनाए रखने को लेकर धारा 144 लागू की है। चौकी अधिकारियों का कहना है कि विवाद को लेकर बैठक की गई थी। जिसके बाद लाउडस्पीकर उतरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें