फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करना सच्ची श्रद्धांजलि : राणा

Sun, 15 Apr 2018 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शोभायात्रा का शुभारंभ करते राज्यमंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, शोषित और वंचितों तक पहुंचाने में अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह गंभीरता से करेंगे। नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें, ताकि पीड़ित को समस्याओं के समाधान के लिए चक्कर न काटने पड़े। शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम स्वराज अभियान के तहत डाक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर ने सामाजिक न्याय के लिए संविधान का निर्माण किया। उनके आदर्श पर चलकर ही सामाजिक समरसता की स्थापना होती है। इस कार्य को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तथा बाबा साहब के सपनों को पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सामाजिक समरसता लाने के लिए विधिवत तरीके से सरलीकरण करना है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव के गरीब, शोषित और वंचितों तक पहुंचाने में अपने दायित्व का निर्वहन प्राथमिकता और गुणवत्ता के आधार पर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि डाक्टर भीमराव आंबेडकर ने वंचितों और शोषितों के उत्थान के लिए अनेक प्रयास किए। उसी तरह भाजपा की सरकार भी गरीबों के हित में योजनाएं बना रही हैं, ताकि समाज के उस तबके का भला हो सके, जो विकास से वंचित रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव सिंह मलिक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, सीएमओ राजकुमार सिंह, कृषि उपनिदेशक रामवीर सिंह, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, एसडीएम सुरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें