फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट 2023: मेरठ-पानीपत रेलवे मार्ग का बजट मिलने की उम्मीद

विज्ञापन
शामली रेल बजट से संबंधित फोटो रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के लिए भी मिल सकता है बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का बजट मिल सकता है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का बजट मिलने और लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन की उम्मीद भी जिले के लोग लगाए हुए हैं।
वर्ष 2016 के आम बजट में तत्कालीन कैराना सांसद हुकुम सिंह की मांग पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने आम बजट में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लिए 1500 करोड़, मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए 2200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। कैथल-करनाल-शामली-मेरठ नई रेलवे लाइन के सर्वे के बजट को हरी झंडी दी गई थी। दिसंबर 2016 में दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर नानौता रेलवे स्टेशन पर रेलवे राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया था। पिछले छह सालों में विद्युतीकरण हो चुका है। सिग्नल का कार्य चल रहा है। बजट न मिलने से दोहरीकरण का कार्य अधूरा है।
विज्ञापन

कैथल-करनाल-शामली-मेरठ नई रेलवे लाइन का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को जा चुकी है। मौजूदा समय में मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन का अनुमानित बजट 3500 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दौराला से लेकर पानीपत के दीवाना तक इस रेलवे लाइन के लिए पिलर लगाए जा चुके हैं। स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। दो साल पूर्व कोरोना काल में आम बजट में इस रेलवे लाइन के लिए 1050 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाने की घोषणा हुई थी। लेकिन दो वर्ष में बजट अवमुक्त नहीं हुआ।
आठ माह पूर्व रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर आगमन पर जिले के एक प्रतिनिधिमंडल को इस रेलवे लाइन की स्थापना के लिए बजट अवमुक्त करने का आश्वासन दिया था। एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले आम बजट में मेरठ- पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए 1050 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त होने, दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग के दोहरीकरण का बजट स्वीकृत करने, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के लिए नई ट्रेन चलने की जिले नागरिक उम्मीद कर रहे है।
10 साल पहल किया गया था अपग्रेड
जिले से दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग ब्रिटिश काल के समय का है। ब्रिटिश काल के रेलवे मार्ग को बंद करके 1974 के दशक में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों ने नया रेलवे ट्रैक बिछाकर ट्रेनों के संचालन की मांग की थी। सबसे पहले शाहदरा से बागपत रोड और वर्ष 1980 में बागपत रोड से लेकर शामली और सहारनपुर तक रेलवे ट्रेक बिछाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। दस साल पहले शाहदरा से लेकर सहारनपुर तक लकड़ी के स्लीपर और नई रेलवे गेज की लाइन बिछाकर इस लाइन का अपग्रेड किया गया।

रेलवे की अधूरी परियोजना के बजट के लिए पैरवी कर रहे हैं
मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के बजट अवमुक्त कराने के लिए वह पैरवी कर रहे हैं। एक फरवरी के आम बजट में धनराशि अवमुक्त की उम्मीद है।- प्रदीप चौधरी, सांसद कैराना लोकसभा।

रेलमंत्री से दिल्ली में मिलकर बजट अवमुक्त की मांग की
एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में मेरठ-पानीपत नई रेलवे लाइन के लिए पहली किश्त जारी हो सकती है। बजट से पूर्व रेलवे बोर्ड से स्वीकृति आने की संभावना है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात करके इस रेलवे लाइन के लिए बजट अवमुक्त करने की पैरवी की है।- संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी के लिए चलाएं ट्रेन, दोहरीकरण का बजट अवमुक्त हो
आम बजट में दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग पर दोहरीकरण किए जाने, लखनऊ-वैष्णो देवी, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए नई रेलवे गाड़ी संचालित किए जाने की मांग रेलवे विभाग से कर चुके है।-अनुज बंसल, सचिव, अग्रवाल मित्र मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें