फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.61 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक युवक से 4.61 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर निवासी इनाम पुत्र रईस ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है। 2017 में वह नौकरी की तलाश में था, तब उसकी मुलाकात ग्राम भैसानी इस्लामपुर के युवक से हुई। युवक ने कहा कि मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हूं और टेक्निकल कार्य करता हूं। तुम्हारी भी नौकरी लगवा दूंगा, जिसका खर्च पांच लाख रुपये लगेगा। साथ ही, तुम्हारे 20 हज़ार रुपये कम करवा दूंगा। 10 मार्च 2022 को 50 हजार रुपये अपने भाई को भेजकर मुझसे मंगवाए। इसके बाद मुझसे लगातार रुपये लिए जाते रहे। कुल मिलाकर 4.61 लाख रुपये ठग लिए। तब से मुझे नौकरी पर भेजने का वादा करता रहा। अब 3 माह से रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने रुपये दिलाने और धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें