फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टोल प्लाजा से चार युवक वाहन लेकर फरार

Mon, 25 Nov 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर चार युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गाड़ी तथा चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम कैराना निवासी आसिफ पिकअप गाड़ी लेकर करनाल से सामान लेने के लिए जा रहा था। बताया मेरठ-करनाल हाईवे स्थित पटनी प्रतापपुर टोल पर फास्टैग न कटने के कारण वह गाड़ी को टोल की बराबर में लगाकर टोल बूथ पर गया तो पीछे से आए चार युवक उसकी गाड़ी ले उड़े। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश युवक की गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। तभी टोल कर्मियों की सहायता से युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी सहित चोरों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि गाड़ी चोरी नहीं हुई, पहले मलिक ने रुपये न देने के कारण गाड़ी को उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें