कैराना। जानलेवा बुखार के चलते चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
तहसील के पीछे स्थित कॉलोनी निवासी इस्लाम की चार वर्षीय पुत्री अलीशा को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने अलीशा का उपचार कैराना स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन सोमवार को अलीशा को शामली के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गए थे। डॉक्टर ने अलीशा की ब्लड जांच के लिए खून के सैंपल लिए और दवाई देकर घर भेज दिया था। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे अलीशा की मौत हो गई। बाद में गमगीन माहौल में अलीशा के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।