फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार वर्षीय बालक लापता, परिजनों में हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-थाने में तहरीर देकर बच्चे को बरामद करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी चार वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बालक के नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। पीड़ित ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पुत्र को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी दीपक सैनी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि दो दिन पहले उसका चार वर्षीय बेटा जादू घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर के बाद भी जब जादू वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने बाहर निकलकर देखा, बच्चा कहीं दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने बच्चे को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसिटीवी कैमरों की फुटेज चेक की, लेकिन बच्चे का कहीं सुराग नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें