फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिल्ली में यमुना में पानी अधिक होने से चार ट्रेनें स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर जाने से शुक्रवार को उदयपुर से दिल्ली होकर शामली होकर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन स्थगित रही। जिससे हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले सवारियां परेशान रही। दूसरी ओर, दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली अपने निर्धारित समय से दस मिनट पहले शामली पंहुच गई। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर और सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 04401, 01102, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन शुक्रवार से स्थगित रही। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में शिवभक्तों की भीड़ कम हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें