फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर हुई मारपीट में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर हुई मारपीट में चार लोग घायल
विज्ञापन

शामली। शहर की गांधीगंज मंडी निवासी मुकेश गोयल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय चार लोग दुकान पर आए और उसके नौकर रचित के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बीच बचाव कराने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर अनुराग और रामतीर्थ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें