फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोग कोरोना संक्रमित मिले, छह हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोग कोरोना संक्रमित मिले, छह हुए स्वस्थ
विज्ञापन

शामली। जिले में दो महिलाओं समेत चार लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जनपद में सक्रिय केस की संख्या 44 रह गई है।
शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव गंगेरू में 23 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। इसके अलावा जलालाबाद में 38 वर्षीय महिला, बंतीखेड़ा में 72 वर्षीय वृद्ध और शामली में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के चार नए केस की सूचना प्राप्त हुई है। छह लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 44 रह गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें